होम

होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र (HBCSE), मुम्बई स्थित टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR) का एक राष्ट्रीय केन्द्र है।  देश में विज्ञान ‍‌और गणित शिक्षा में समता और उत्कृष्टता को ब‌ढ़ावा देना, तथा जनमानस में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना इस केन्द्र के मुख्य ध्येय हैं। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह केन्द्र विज्ञान में अनुसंधान, विकास तथा प्रशिक्षण से सम्बद्ध कार्यों में संलग्न है। पठन-पाठन के क्षेत्र में ई-सामग्रियां बहुत उपयोगी साबित हो रही हैं। हिन्दी जगत बहुत बड़ा है, तथा उसकी आवश्यकताएँ भी बहुत बड़ी हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र ने विज्ञान शिक्षा के लिए ई-लर्निंग पोर्टल तथा संगत सामग्री के विकास की दिशा में यह पहल की है।

पुस्तकें

   शैक्षिक एवं लोकोपयोगी विज्ञान 

हिन्दी प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किताबें

 

दिनोंदिन गहराता जल संकट PDF
जलवायु परिवर्तन :  गहराता संकट PDF
जल ही जीवन है PDF
रामन प्रभाव- एक युगान्तरकारी खोज PDF
अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है विटामिन-सी PDF
हिन्दी भाषा- राष्ट्र से संयुक्त राष्ट्र तक स्थापित होने की अभिलाषा PDF
हिन्दी : गांधी जी के भाषायी स्वराज का प्रश्न PDF
अच्छी जीवन-शैली से स्वस्थ बनाएं हृदय
PDF

भारत में सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई तरक्की से जीवन का हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। देश में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का दायरा तथा प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, तथा इंटरनेट सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। जाहिर है शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है।बेहतर शिक्षण, प्रशिक्षण तथा अधिगम के लिए शैक्षिक ई-सामग्री आज बहुत उपयोगी साबित हो रही है तथा आने वाले दिनों में इसकी उपयोगिता तथा उपादेयता बढ़ेगी। दृश्य-श्रव्य माध्यमों तथा ऐनिमेशन तकनीक द्वारा शैक्षिक सामग्री बेहतर तरीके से छात्रों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों तथा आम जनमानस तक पहुँचायी जा सकती है.

प्रकाशन एवं बिक्री

होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र
टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान
वी. एन. पुरव मार्ग, मानखुर्द मुम्बई- 400 088

फोन: +91 022 25072114
फैक्स: +91 022 25566803

महत्वपूर्ण इन्टरनेट लिंक

[su_list icon="icon: check-square"]

[/su_list]

मैप